रायपुर

आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित….एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 26 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, डांगी पर अपने पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण, सेवा नियमों के उल्लंघन तथा विभाग की छवि धूमिल करने जैसे आरोपों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।गौरतलब है कि हाल के दिनों में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की पत्नी ने आईपीएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

मामला सार्वजनिक होते ही पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया था। आरोप सामने आने के बाद यह प्रकरण सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी तेजी से उभरा, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। सरकार ने आदेश में उल्लेख किया है कि प्रथम दृष्टया यह आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इसी आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले की विभागीय जांच अब आगे बढ़ेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी