रतनपुर

मैराथन दौड़ का हुआ भव्य आयोजन, खेल प्रेमियों में दिखा उत्साह…पुरुष वर्ग में पीर मोहम्मद तो महिला वर्ग में मंजू तिर्की रही प्रथम…

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- नगर मे सोमवार को ब्लाक स्तरीय मैराथन दौड सम्पन्न हुआ, जिसमे 20 प्रतिभागी शामील हुये, रतनपुर के खेल प्रेमियों द्वारा मैराथन दौड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमे पुरूष वर्ग को दस कि. मी. तथा महिला प्रतिभागी को पांच कि. मी. दौड लगाना था, उक्त मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को रतनपुर थाना परिसर से नवनिर्वाचित नगरपालिका रतनपुर उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने झंडा दिखाकर प्रारंभ कराया,

इस आयोजन में आसपास क्षेत्र के 13 पुरूष तथा 7 युवतियां धावक के रूप मे शामील हुई। मैराथन दौड मे पीर मोहम्मद पहले स्थान पर रहे तथा दुसरे स्थान पर राजेश मरावी तीसरे स्थान पर सुलेमान रहे, वही महिला वर्ग मे मंजू तिर्की प्रथम स्थान में रही , द्वितीय स्थान पर रानी तिग्गा तथा रिया केरकेट्टा ने तीसरा स्थान पर जीत दर्ज की,

आयोजन समिती की ओर से विजयी प्रतिभागियों को मैडल व प्रमाण पत्र वितरीत किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने मे घनश्याम रात्रे,कन्हैया यादव , हाकिम मोहम्मद, शेख वली उल्लाह सहित रतनपुर थाना के समस्त स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...