बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में संक्रमण की रफ्तार जस की तस, फिर नए 127 पॉजिटिव मरीजों की पहचान…..लगातार बढ़ रही संख्या

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नही ले रही है। शुक्रवार को भी जिले में 127 नए कोरोना मरीजो की पहचान हुई है। जिसमे से 126 मरीज बिलासपुर जिले से हैं वही एक मरीज अन्य जिले से बताए जा रहे हैं पॉजिटिव मरीजों में 79 बिलासपुर जिले से है तो बाकि मरीजो में बिल्हा से 18,कोटा से 3,मस्तूरी से 21 और तखतपुर से 5 मरीज शामिल है। पॉजिटिव मरीजो में 88 मेल और 39 फीमेल मरीज है। जिनमे 7 साल के मासूम से 75 साल के बुजुर्ग शामिल है। जिनमे मेडिकल स्टाफ़, डॉक्टर,रेल कर्मी ,सिम्स कर्मी सहित शहर के नामी गिरामी लोग शामिल है। जो सभी तखतपुर,अमेरी, उसलापुर, जेपी बिहार मंगला, सीपत ,सिम्स बॉयज हॉस्टल, नेहरू नगर ,सिरगिट्टी , मस्तूरी,मल्हार, बिल्हा, रामा लाइफ सिटी, सकरी, कोटा, रतनपुर, सरकंडा, आशीर्वाद वैली, देवनंदन नगर सरकंडा,दयालबंद, तिलक नगर ,गीतांजलि नगर , अंबा टावर, रामा वेली, बंगाली पारा , आभा पावर प्लांट, रेलवे कॉलोनी,, तोरवा, 27 खोली,, इंदिरा कॉलोनी,, तारबाहर,मंगला ग्रीन गार्डन कॉलोनी कोटा ,शुभम विहार सहित अन्य जगहों से पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 10716 हो गई है। जिनमे से शुक्रवार को 167 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजो की संख्या 9094 हो गई है। जिनमे से अब भी 1416 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार अब भी जारी है। 

आभा पावर प्लांट में फुटा करोना बम,,डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण आए कोरोना के गिरफ्त में..

आभा पावर प्लांट सिलपहरी में शुक्रवार को कोरोना विस्पोट हुआ है जहां आसपास क्षेत्र के रहने वाले एक या दो नहीं बल्कि डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण  कोरोना के चपेट में आए हैं जानकारो का मानना है कि पावर प्लांट में पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद संदेह के आधार पर करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की जांच की गई है जिसमें शुक्रवार को डेढ़ दर्जन वर्करों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...