बिलासपुर

नाबालिगों को परोसी शराब तो होगी सख्त कार्रवाई,, बार संचालकों को एसएसपी का फरमान नियम तोड़ा तो होगा लाइसेंस निरस्त..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी के नाबालिक युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर करने और क्राइम को रोकने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने अहम निर्णय लिया है। जहां शहर में संचालित बार में 21 से कम उम्र के युवाओं को शराब नहीं पिलाने का निर्देश बार संचालकों को दिया गया है। साथ ही बिना आईडी कार्ड दिखाए बार में प्रवेश नही देने की हिदायद दी गई है। आपको बता दें बीते एक पखवाड़े से शहर में बढ़ते क्राइम के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान चलाकर शहर में बढ़ते अपराध की समीक्षा की है। जिसमे पता चला कि पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों में नाबालिगों के शामिल रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही मारपीट, गुंडागर्दी जैसी घटनाओं में नशा ही मुख्य कारण बनता जा रहा है।

आमतौर पर रात में शराब पीकर घूमने वाले लड़कों के बीच ही मारपीट की ज्यादातर घटनाएं हुई हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने सभी बार संचालकों को सख्त निर्देश जारी किया है। साथ ही शहर के 18 बार संचालकों को नोटिस भेज कर यह साफ किया गया है कि तय सीमा से कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बार में एंट्री देने और शराब पिलाने वाले बार के मैनेजर और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही अब रात 12 बजे के बाद बार खुला होने पर भी मैनेजर और संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर से अनुशंसा की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...