तखतपुर

तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत…माँ और भाई घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर– तखतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई और मां घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राघवेंद्र केवर्त निवासी ग्राम पडरिया अपनी मां पुष्पा केवर्त और बहन मानसी केवर्त के साथ 18 मार्च 2026 को तखतपुर स्थित बैंक आए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे तीनों मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG10S5891 से वापस अपने गांव पडरिया लौट रहे थे।

जैसे ही वे पडरिया मेन रोड पर राजकुमार निर्मलकर के घर के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक CG10BR6183 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान राघवेंद्र की बहन मानसी हाईवा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर, सीने और पीठ में गंभीर चोटें आईं। वहीं राघवेंद्र के दोनों हाथ और दाहिने घुटने में चोट आई है। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद परिजनों द्वारा मानसी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में हाईवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर हाइवा को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...