रतनपुर

अवैध रेत खनन का खूनी खेल, ट्रॉली पलटी….नाबालिग की मौत, अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन कब करेगा वार?

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध रेत उत्खनन के काले कारोबार की भयावह सच्चाई सामने ला दी है। अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर क्रमांक CG12 BS 5759 की ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार दो नाबालिग उसके नीचे दब गए। हादसे में एक नाबालिग युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार गढ़वट स्थित रेत घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में सवार अमित कश्यप (नाबालिग) और अमित यादव उसके नीचे दब गए। हादसे में नाबालिग अमित कश्यप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव को कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलो को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी में यह मामला सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि अवैध रेत खनन और उसमें नाबालिगों से काम कराने जैसी गंभीर लापरवाही का प्रतीक बनकर सामने आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस अवैध काम में नाबालिगों को भी झोंका जा रहा है, जो सीधे तौर पर कानून और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। अब जरूरत है कि प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाकर अवैध रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज