बिलासपुर

जेठ निकला हत्यारा…दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर मुंह दबाकर कर दी हत्या, सिविल लाइन पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – घर के भीतर कमरे में मिली विवाहिता की संदिग्ध लाश के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने चंद घण्टो में ही गुत्थी को सुलझा लिया है, जिसमें मृतिका का जेठ थी हत्यारा निकला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सत्या सिंह पति पीटर सिंह 21 वर्ष की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में इंदु चौक के पास स्थित घर के कमरे में हो गई है।

पुलिस मामले में मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई, जिसमें प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर हत्या की आशंका से प्रारम्भिक जांच शुरू की गई क्योंकि मृतिका अपने कमरे में थी और उसके चेहरे, शरीर में चोट के निशान थे, पूछताछ में पता चला कि मृतिका का पति नागपुर गया है, वही उस पर शक की शुई गई कि कही उसने तो हत्या नही की, तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच में जुट गई और मृतिका के पति से संपर्क में जुट गई, इसी बीच पुलिस को पता चला कि बीती रात मृतिका का जेठ प्रकाश सिंह शराब के नशे में घर पहुँचा था और मृतिका के कमरे में घुसकर अंदर से सिटखनी बंद कर विवाद कर रहा था, जिसके बाद आरोपी जेठ कमरे से निकलकर अपने कमरे में चला गया, जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली उसने आरोपी जेठ प्रकाश को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की जिसने पहले तो गुमराह किया फिर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली, जिसने पुलिस को बताया वह शारिरीक संबंध बनाने में जब असफल हुआ तो उसने मुंह दबाकर मृतिका की हत्या कर दी। मामले आरोपी जेठ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने पहुँचा था आरोपी

आरोपी प्रकाश सिंह की पत्नी 4-5 महीने से उसे छोड़कर चली गई है, जिससे वह नशे में रहता था और जैसे ही उसका छोटा भाई पीटर पत्नी को अकेली छोड़कर नागपुर के लिए निकला उसका फायदा उठाकर आरोपी मृतिका के पास अपनी इच्छा पूरी करने पहुँच गया, लेकिन मृतिका ने इसका विरोध किया और आरोपी जेठ पर नाखून से हमला भी किया लेकिन आरोपी ने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मृतिका 10 दिन पहले लौटी थी मायके से…

पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि मृतिका अपने ससुराल से खुश नही थी जो अपने मायके चली गई थी, 10 दिनों पहले ही उसका पति उसे मायके से लेकर आया था और अब उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...