सीपत

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, एक बाइक कब्जे से बरामद…

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – चोरी की फिराक में घूम रहे एक चोर को सीपत पुलिस ने पकड़ने में सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना के आधार पर कोरबा निवासी गोपाल पटेल को सीपत पुलिस ने धर दबोचा है। मिली जानकरी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर सूचना दी की ग्राम लूथरा में कोई युवक द्वारा मोटरसाइकिल को बेचने के फिराक में घूमने की सूचना दी। जिसके आधार पर थाना प्रभारी एस पी चतुर्वेदी ने मौके पर दबिश दी। तब गोपाल पटेल के कब्जे से काले रंग की हीरो पेंशन वाहन क्रमांक CG 10 AB 4260 मिली। उक्त वाहन के संबंध में आरोपी युवक के पास से कोई दस्तावेज नही मिला। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दूसरे जिले में चोरी की बाईक खपाने घूम रहा था आदतन चोर..

सीपत पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की बाईक काले रंग की हीरो पेंशन वाहन क्रमांक CG 10 AB 4260 के साथ गिरफ्तार आरोपी गोपाल पटेल मूल कोरबा जिला का रहने वाला है। पुलिसिया पूछताछ में यह बात भी सामने आया कि वह कोरबा में भी कई बार वाहन चोरी की मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आदतन चोर होने के कारण ही आरोपी ने दूसरे जिले में चोरी कीगई वाहन को सीपत में खपाने की फिराक में घूम रहा था। जिसपर सीपत पुलिस ने पकड़ लिया है।
error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...