बिलासपुर

शिक्षक से सरेराह 2 लाख रुपए की लूट, तीन बाइक सवार युवकों ने लाठी से हमला कर दिया घटना को अंजाम…..पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारेबिलासपुर– चकरभाठा थाना क्षेत्र के सारधा निवासी शिक्षक मुखीराम सिदार से आज सरेराह तीन बाइक सवार लुटेरों ने 2 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है।दरअसल पेशे से शिक्षक मुखीराम सिदार कुंआ पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ है, जो सोमवार को चकरभाठा स्टेट बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर वापस घर लौट रहे थे, जिन्होंने पैसे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 पी 1320 की डिग्गी में रखे थे, शातिर लुटेरों ने बैंक से ही उनका पीछा किया और सारधा बस्ती के पास ही उन्होंने लाठी से हमला कर बाइक सवार प्रार्थी को नीचे गिरा दिया और बाइक की डिग्गी के अंदर झोले में रखे 2 लाख रुपए को लूट कर बस्ती की ओर भाग निकले।प्रार्थी ने अपने साथ हुई घटना से उबरते हुए तत्काल लुटेरों का पीछा किया, जो धमनी तक उनके पीछे गए, उसके बाद लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद प्रार्थी ने सीधे पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर प्रार्थी के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां...