बिलासपुर

रिश्तेदार ने ही नाबालिग को बनाया दुष्कर्म का शिकार, विश्वास का उठाया फायदा, एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार युवक ने ही अपने घर आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, मामले की शिकायत जैसे ही थाने में हुई पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल नाबालिग की मामा की लड़की ने पीड़िता को अपने घर मे मम्मी पापा के नही होने पर सोने के लिए घर बुलाया था, जहाँ पीड़िता के मामा की लड़की के अलावा आरोपी भी मौजूद था, रात में आरोपी युवक लाला उर्फ रघुवीर कश्यप की नियत खराब हो गई जिसने नाबिलग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना से डरी नाबालिग कुछ दिनों तक तो चुप रहे लेकिन जैसे ही उसने यह बात अपने परिजनों को बताई परिजनों ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई,

रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को आरोपी युवक की तलाश में लगा दिया, जिनके द्वारा आरोपी के घर मे दबिश दी गई, आरोपी को इसकी भनक लग गई और वह फरार भी हो गया, लेकिन लगातार आरोपी की तलाश जारी रही जिसे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही धर दबोचा। सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल