बिलासपुर

मोबाइल चोरी कर यूपीआई से निकाले 90 हजार रुपए…आरपीएफ अधिकारी बने शिकार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – क्षेत्र में मोबाइल चोर भी अब हाईटेक होने लगे है। जो मोबाइल चोरी कर उसी मोबाइल से प्रार्थी के बैंक एकाउंट को यूपीआई के माध्यम से खाली करने लगे है। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहा आरपीएफ के अधीक्षक के मोबाइल को चोरी कर उसी मोबाइल से 90 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए है। जिसकी लिखित शिकायत आरपीएफ कॉलोनी निवासी सेवक राम साहू ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने बताया कि 14 तारीख को शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे करीबन बुधवारी बाजार सब्जी लेने गए थे।

जहां उनका आई फ़ोन 14 चोरी हो गया था। जब प्रार्थी ने 16 तारीख को अपना सिम चालू कराया और फोन पे चालू किया तो उन्हे पता चला की उनके फोन पे से 10 हजार के 9 ट्रांजेक्शन आरोपी ने किया है। जिसपर दस्तवेजों के साथ प्रार्थी मामले कि शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...