बिलासपुर

6 खाद दुकानों के लाईसेंस निरस्त, आईडी जब्त….उर्वरक बेचने में पॉश मशीन का नहीं किया इस्तेमाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उर्वरक बेचने में पॉश मशीन का उपयोग नहीं किये जाने पर बिल्हा की 6 खाद दुकानों के लाईसेंस निरस्त कर दिये गये हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर उप संचालक कृषि ने विभागीय निरीक्षण के बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। पॉश मशीन की आईडी जब्त करने की अनुशंसा भी संचालनालय कृषि को की गई है। गौरतलब है कि खाद दुकानों की लाईसेंस जारी किये जाने में पाश मशीन का इस्तेमाल जरूरी किया गया है। इस मशीन में किसानों का पूरा विवरण रिकार्ड रहता है। जिन दुकानों का लाईसेंस निरस्त किया गया है, उनमें मेसर्स बिल्हा नाफेड बिल्हा, मेसर्स बन्टी ट्रेडर्स बिल्हा, मेसर्स नानगराम मुरलीधर कोतवाली, मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स बिल्हा, मेसर्स रूपचंद किराना स्टोर्स एवं मेसर्स साहिल इंटरप्राईजेस बिल्हा शामिल हैं। इन दुकान मालिकों ने इसके अलावा उर्वरक विक्रय की रिपोर्ट भी वरिष्ठ कार्यालय को नहीं भेजी और न ही मूल्य सूची का प्रदर्शन किया है। कृषि विकास अधिकारी आर.एस.गौतम ने 13 जुलाई को इन दुकानों का निरीक्षण किया था।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...