बिलासपुर

ट्रेन से गांजा की तस्करी का मामला, स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी…6 किलो गांजा बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– ट्रेन के रास्ते गांजे की तस्करी कर रहे युवक को तोरवा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी युवक के पास से तोरवा पुलिस ने 6 किलो गांजा जब्त किया है। दरसअल शुक्रवार को एक युवक संदिग्ध रूप से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के पास घूम रहा था। जिसकी सूचना तोरवा पुलिस को हुई, सूचना के बाद तोरवा पुलिस से तत्काल टीम बनाकर मौके पर पहुँची,तो वह पुलिस को देख पहले छुपने की कोशिश की। लेकिन जब बात नही बनी तो युवक मौके से भाग खड़ा हुआ, जिसे तोरवा पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। पुलिस को पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ निवासी कलकत्ता बताया, इसी बीच युवक की जब तलाशी ली गई तो मोहम्मद आसिफ के पास अलग अलग तीन पैकेट से 6 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी से जब इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह यह गांजा जम्मू लेकर जा रहा था। जिससे उसने किसी से 40000 रुपए में खरीदा था।उसने यह भी बताया कि वह वहाँ किसी दवाई की फैक्ट्री में काम करता है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर, युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...