बिलासपुर

सिम्स को मिली 18 और स्नाकोत्तर सीटें, एमसीआई ने दी मान्यता, नई सीटों पर इसी वर्ष से प्रवेश….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स को वर्ष 2020 में 18 नई स्नातकोत्तर सीट्स की मान्यता वर्ष 2020 में मिल गई है, जिसमें शिशुरोग में 04 एवं नेत्र रोग में 03 , बायोकेमिस्ट्री विभाग में 04 , नाक कान गला विभाग में 02, फार्माकोलॉजी विभाग में 05 पीजी की सीट्स एम सी आई द्वारा स्वीकृत की गई है , इस तरह से वर्ष 2020 में कुल 18 सीट्स सिम्स मेडिकल कॉलेज को मिली है । नई सीटों पर इस वर्ष से प्रवेश शुरू हो जायेगा । सिम्स की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी । तब से महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने के लिए प्रयास किया जा रहा था ।

सिम्स को पहली स्नातकोत्तर की सीट वर्ष 2011 में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में मिली थी । वर्ष 2016 को फोरेंसिक मेडिसिन में 02 एवं वर्ष 2017 में एनाटॉमी विभाग में पीजी की 03 सीटें मिली थीं । नई एवं पुरानी सीटों को मिला कर कुल 24 सीट्स के साथ सिम्स चिकित्सा महाविद्यालय स्नातकोत्तर संस्थान बनने की ओर अग्रसर है । नई सीट्स आ जाने से जहाँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा वहीं डॉक्टरों की प्रदेश में व्याप्त कमी दूर होगी । शीघ्र ही अन्य विषयों पर भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सीट आने की संभावनाएं है ।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज,