रायपुर

अब प्रदेश में भी बंद हो सकता है, गुटखा एवं पान मसाला….शासन को भेजी गई है रिपोर्ट, सेम्पल जांच में सभी फेल

डेस्क

रायपुर- प्रदेश में धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाला साबित हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दिनों 20 से अधिक गुटखा व पान मसाला के सैंपल जांच के लिए अलग-अलग लैब में भेजे थे। लैब से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सभी के सभी गुटखा जांच में फेल हो गए हैं। सभी गुटखा और पान मसाला में मैग्नीशियम कार्बोनेट नाम का हानिकारक तत्व पाया गया है, जो मानव जीवन के लिए घातक बताया जा रहा है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने सभी गुटखा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा है।

बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में भी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की नीद टूटी और उन्होंने आनन-फानन में दुकानों से अलग-अलग 20 से अधिक ब्रांड के गुटखा व पान मसाला के सैंपल लिए और उसकी जांच के लिए कोलकाता, लगखनऊ दिल्ली सहित अलग-अलग लेब्रोटरी में भेजा था। वहां से जब रिपोर्ट आई तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में साफ-साफ आया है कि यहां भी बेचे जा रहे गुटखा और पान मशाना में मैग्नीशियम कार्बोनेट को धड़ल्ले से मिलाया जा रहा है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरी तरह से हानिकारक है।

सूत्रों के मुताबिक पान मसाला में मैग्नीशियम कार्बोनेट जर्दा को तीखा करने के लिए मिलाया जा रहा है। लोग ऐसे पान मसाला को धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं अधिक मात्रा में खाने से लोग में इसे खाने की लत पड़ जाती है। इसके इस्तेमाल से लोग मुंह की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं।

उच्च अधिकारियों ने की है पुष्टि

एसएन राठौर, आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि गुटखा व पान मसाला के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में सभी सैंपल फेल हो गए हैं। उनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट का होना पाया गया है। इसके नुकसान को देखते हुए हमने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

error: Content is protected !!
Letest
मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल