रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में अबतक मिले 47 पॉजिटिव मरीज, 34 हुए स्वस्थ….. सूरजपुर से सामने आए 10 नए मामले

रमेश राजपूत

रायपुर – ग्रीन जोन की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ की राह अब भी आसान नजर नही आ रही है। मंगलवार दोपहर एक नए कोरोना पॉजिटीव के बाद अब फिर 9 लोगो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव पाई गई है, जो सभी सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के है। मालूम हो जिले का पहला मरीज मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और यहां किसी काम से आया था।

इसी दौरान वह लॉकडाउन में फंस गया। बाद में बीमार होने पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जहां काेरोना की आशंका के मद्देनजर उसे क्वारंटाइन पर रखा गया था। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले 9 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हो चुके है।बताया जा रहा है सभी की जांच रैपिड टेस्ट किट द्वारा की गई है। जिसमे सभी की रिपोर्ट पॉजिटीव आने से जिले में हड़कंप मच गया है,

जिसमे एक पुलिस कॉस्टेबल भी शामिल है। एक एक 10 नए मामले को मिलाकर छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के कुल 47 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 34 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं, अब 13 पॉजिटिव मरीज एक्टिव है जिनका उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...