रतनपुर

ओएलएक्स के माध्यम 1 लाख 88 हजार रुपए की ठगी,  एडवांस देने के नाम पर एकाउंट की जानकारी लेकर चुराए पैसे….अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- ओएलएक्स में ट्रैक्टर और जेसीबी बेचने के लिए विज्ञापन डालना रतनपुर भेड़ीमुड़ा निवासी रविशंकर सिंह राजपूत को महंगा पड़ गया है, क्योकि ठग गिरोह के सदस्यों ने उसे फंसा कर उसके बैंक अकाउंट से करीब 1 लाख 88 हजार रुपए किस्तो में निकाल लिए। दरअसल मेडिकल स्टोर संचालक रविशंकर ने अपने पुराने ट्रेक्टर और जेसीबी को बेचने ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था, जिसे देखकर एक व्यक्ति जिसने अपने आप को असम का निवासी और अपना नाम मंजीत फौजी बताते हुए खरीदने की इच्छा जताई, फोन पर ही दोनों के बीच 14 लाख 50 हजार में सौदा तय हुआ, जिसके लिए रविशंकर से उक्त व्यक्ति ने एडवांस पैसे जमा करने के लिए बैंक एकाउंट की जानकारी मांगी, रविशंकर ने उसे अपने बैंक एकाउंट की जानकारी दे दी, जिसके बाद लगातार उसके बैंक अकाउंट से पैसे कटने लगे, जबकि की उक्त व्यक्ति द्वारा रविशंकर को पैसे देने थे, लेकिन पैसे उसी के अकाउंट से कटने से वह परेशान हो गया, इस बीच उसने तीन दिनों के भीतर 1 लाख 88600 रुपए निकाल लिया, जब प्रार्थी ने फोन पर उक्त व्यक्ति से बात की तो उसने पैसे लौटाने का झांसा दे लिया, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद बता रहा है। मामले में जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी का अहसाह हुआ तो उसने इसकी शिकायत रतनपुर थाने आकर की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज किया है।

ओएलएक्स में ही सक्रिय है ऐसा गिरोह…..सतर्क रहने की जरूरत

इस तरह की ठगी का यह पहला मामला नही है और कई लोगों को यह ठग गिरोह अपना शिकार बना चुका है, जो ओएलएक्स में सामान खरीदने के लिए संपर्क करते है और अपने आप को फौजी या रिटायर्ड आर्मीमेन बताकर सहानुभूति जुटाते है, फिर पैसे भेजने के नाम पर एकाउंट नंबर पूछते है और फिर ओटीपी नंबर भेजते है, जैसे ही कोई यह जानकारी इस गिरोह को देता है उसके अकाउंट से पैसे काट लिए जाते है, जो पकड़ से बाहर है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट