बिलासपुर

महाराणा प्रताप चौक पर बस की चपेट में आने से महिला की मौत…बस चालक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तिफरा विद्युत नगर कॉलोनी निवासी कौशिल्या लहरे की मां साधिन बाई 60 वर्ष अपने घर से मिनीबस्ती जरहाभांठा बच्चों से मिलने के लिए निकली थीं। शाम लगभग 6:30 बजे जब वह महाराणा प्रताप चौक पहुंचीं, तभी पुष्पराज बस क्रमांक CG10BZ0993 के चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में साधिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर रोजाना तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट