रायगढ़

12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप…घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे गए

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में दिनदहाड़े हुए अपहरण कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने झारखंड में दबिश देकर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक थाना लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी शिवप्रसाद बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 26 वर्षीय पुत्र रवि नारायण बंजारा का अपहरण कर लिया गया है। बताया गया कि 10 मई की दोपहर आरोपी पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार होकर उसके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने घर में घुसकर रवि बंजारा के साथ मारपीट की और 12 लाख रुपये के लेन-देन का हवाला देते हुए उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के समय रवि की मां भी घर में मौजूद थी।

अचानक हुई इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर झारखंड के रांची रवाना किया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ा लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और युवक के बीच धान खरीदी-बिक्री को लेकर पैसों का विवाद चल रहा था।

फिलहाल थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत धारा 140(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...