बिलासपुर

ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, उनके कब्जे से लाखों की नगदी और सोने चांदी के जेवरात बरामद…..एक एयर पिस्टल भी जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– तोरवा पुलिस को चोरी के दो आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर मिले है, वही एक एयर पिस्टल को भी बरामद किया गया है। दरअसल तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि पुराना पावर हाउस के पास मेन रोड पर दो लोग संदिग्ध रुप से कुछ बेचने के लिए घूम रहे है, जिनकी गतिविधियां सामान्य नही है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जे पी गुप्ता ने टीम को मौके पर रवाना किया जहाँ पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध छिपने लगे, लेकिन इसके बाद भी टीम ने उनके हुलिए के आधार पर पकड़ लिया, जिसकी तलाशी लेने पर नगद, सोने चांदी के जेवरात और एयर पिस्टल मिले,

जिन्हें पकड़कर थाने लाया गया व पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रेन में चाय बेचने के नाम पर दोनों यात्रियों को निशाना बनाते थे और चोरियों को अंजाम देते थे।

पकड़े गए आरोपी और बरामद सामान

पुलिस ने मामले में तोरवा पटेल पारा निवासी मुकेश पटेल और पावर हाउस निवासी राजेन्द्र साहू को पकड़ा है, मुकेश पटेल के कब्जे से एक बैग में सोने चांदी के जेवरात , एयर पिस्टल , अन्य सामग्री और नगदी रकम 40000 / – रु एवं राजेन्द्र साहू के कब्जे से एक थैला में सोने चांदी के जेवरात इलेक्ट्रानिक तराजु, 70 ग्राम सोना, 1300 ग्राम चांदी, नगदी रकम 65000 / – रू मिला है

जिसके बारे में दोनों आरोपी से पुछताछ करने पर बताये कि उक्त जेवरात को ट्रेन में अलग अलग स्थानो से चोरी किये है जिसे आज दोनों मिलकर बेचने के लिए पावर हाउस के आसपास ग्राहक तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...