सक्ती

शेयर मार्केट का पैसा 28 लाख 11 हजार रुपए OTP पूछकर किया ट्रांसफर…. धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – ओटीपी पूछकर 28 लाख 11 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।जानकारी अनुसार, जैजैपुर थाने में 14 जून को उमेश चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जहा उसने बताया कि उसकी पहचान अकलसरा निवासी उत्तम टंडन के माध्यम तिफरा निवासी चंदन कुमार श्रीवास्तव से हुई थी। जिसने बताया की सात वर्षों में शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर रहे हैं और ट्रेडिंग कर भरपूर पैसा कमा रहे हैं। तब उमेश चंद्रा को चंदन श्रीवास्तव ने अपने झांसे में लेकर 15 मई 2024 को 28 लाख रुपये नगदी चंदन श्रीवास्तव को दिए। चंदन श्रीवास्तव ने उमेश के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड किया और रोज चेक करने को कहा था। ऑनलाइन मार्केट ट्रेडिंग में अकाउंट बनाने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज भेजे और चंदन कुमार के बताए अनुसार अप्लीकेशन में अपने अकाउंट को चेक करता रहा। एक माह बाद छह जून को चंदन कुमार ने प्रार्थी को एसबीआई शाखा नेहरू नगर बिलासपुर का पांच लाख का चेक देकर कहा की यह एक माह की कमाई का पैसा आया है। ऐसी ही हर महीने पैसे आपको मिलता रहेगा।

इसी बीच सात जून को उमेश अपने घर पर कार्य कर रहा था, तभी चंदन कुमार ने फोन के माध्यम से बोला की मार्केट अच्छा जा रहा है पैसा बहुत बढ़ गया है। कुछ पैसा को वॉलेट में विड्रॉल करने का प्रोसेस पूछा, तब चंदन कुमार श्रीवास ने प्रार्थी को अपने झांसे में लिया और कहा कि विड्रोल करने का प्रोसीजर लंबा है। जिसे वह खुद कर देगा। केवल प्रार्थी को ओटीपी बताने को कहा। जिसकी बातों में आकर प्रार्थी ने उसे ओटीपी बता दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। जब प्रार्थी अपना एप्लीकेशन को चेक किया तब उन्हे पता चला की चंदन कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थी से ओटीपी पूछकर उसके एकाउंट से 25405 डालर (23 लाख 11 हजार रु ) को अपने वायलेट मे विड्रॉल कर लिया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने जैजैपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. हरनारायण ताम्रकार , आर अरुण चंद्रा . आर. दिनेश पटेल , का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...