कोटा

रेकी कर शिक्षक के घर चोरी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों का आतंक….ढ़ाई लाख से अधिक के माल पर किया हाथ साफ

रमेश राजपूत

कोटा – शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो रही सिलसिलेवार चोरी थमने का नाम ही नही ले रही है। जिसको लेकर अब तक स्थानीय पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे है। ताजा मामला पटेल राईस मिल कॉलोनी का है। जहाँ एक शिक्षक के किराए के मकान को चोरो ने अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राथमिक शाला कोटा के शिक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी 7.50 बजे शाम घर मे ताला लगाकर किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। उससे पूर्व उनकी पत्नी दीपिका तिवारी भी बिलासपुर गई हुई थी। जो रात्रि 9.30 बजे घर पहुँची। इस दौरान उन्होंने देखा कि घर के मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ है और अंदर कोई अज्ञात व्यक्ति है। जिसे देख दीपिका ने शोर मचाया।

जिसे सुन चोर मौके से तुरंत दीवाल फांदकर अमृतसागर तालाब की ओर भाग गया। इसी बीच चंद्रप्रकाश के पड़ोसी केशरवानी भी पहुँचे। जिन्होंने अज्ञात चोरों का पीछा भी किया लेकिन वह उनकी पहुँच से बाहर हो गए थे। जब प्रार्थी ने अपने घर की तलाशी ली तो आलमारी मे रखे सोने का हार, अंगूठी,चांदी के पायल,पायजेब और बिछिया नगदी चिल्हर 20000 सहित तथा पांच सौ के करीब 113000 कर कुल 231000 के कीमती सामान और नगर राशि गायब थी। प्रार्थिया की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पति चंद्रप्रकाश तिवारी को दी। जिन्होंने कोटा थाना पहुँच मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

साथी चोर कर रहा था निगरानी

शुक्रवार शिक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी के सुने मकान में चोरी करने से पहले ही चोर गिरोह ने प्लान तैयार कर लिया था। जिसके तहत घर के अंदर चोरी करने घुसे अज्ञात व्यक्ति को मुख्य सड़क पर खड़े व्यक्ति द्वारा लगातार सूचना दे रहा था। जिस वजह से चोर ने बड़े ही आसानी से चोरी कर मौके से फरार हो गया।

क्योकि जब अपने पड़ोसी की आवाज सुनकर जब केशरवानी एवं उनके एक रिश्तेदार ने चोर का पीछा किया तो मुख्य सड़क पर खड़ा व्यक्ति भी चोर के साथ भाग निकला।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...