अकलतरा

के एस के महानदी कंपनी की मनमानी, 20 भूविस्थापित परिवारों को एकतरफा नीति से किया बर्खास्त….. प्रदर्शन जारी

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा- के एस के महानदी पावर कम्पनी लिमिटेड नरियरा के द्वारा विगत 5 महीने से निलंबित भुविस्थापित मजदूरों को एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि बहाली के लिए एच एम एस यूनियन लगातार आंदोलन जारी रखे हुए है शासन प्रशासन की अनदेखी के वजह से भुविस्थापित किसान परिवार के मजदूर जमीन खोने के बाद नौकरी भी खो चुके है, ऐसे में शासन प्रशासन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठ रहा है गौरतलब है कि निर्माण के समय से ही यह प्लांट विवादों में रहा है हमेशा से किसान मजदूर सभी वर्ग का भारी शोषक रहा है

अभी वर्तमान में भी एच एम एस मजदूर संघ के द्वारा मजदूरों की बहाली के लिए लगातार 54 दिन हो गए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है फिर भी कम्पनी प्रबन्धन तो दूर की बात है शासन प्रशासन ने सुध तक नही ली है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 भुविस्थापित मजदूरो को बर्खास्त कर दिया गया है ऐसे में उनके परिवार का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

तहसीलदार ने दिया नोटिस

मामले में प्रशासन द्वारा न तो कुछ सुनवाई की जा रही है न ही कोई मदद की जा रही है बल्कि उल्टे अकलतरा तहसीलदार ने धरने में बैठे भूविस्थापित मजदूरों को नोटिस किया गया है कि जल्द से जल्द धरना प्रदर्शन समाप्त करें अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जायेगी, तहसीलदार का नोटिस मजदूरों के लिए प्रशासन के दमनात्मक रैवये को दर्शा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...