जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष… कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की नीयत से किए गए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते अशोक सहिस, किशन सहिस, संतोष सहिस, जयलाल सारथी और ललिता सहिस पर अचानक हमला कर दिया। मुख्य आरोपी भरत निराला ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि अन्य आरोपी कृष्ण कुमार सहिस, बल्लू और गीता निराला ने डंडों से मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गंभीर चोट पहुंचाई और जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीड़ितों की रिपोर्ट पर बम्हनीडीह पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर धारा 296, 351(3), 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयनंदन मार्बल सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,