रायपुर

स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग…घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब इलाके में संचालित एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार घटना 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे की है, जब दुकान बंद होने के बाद दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और स्पा सेवा देने की जिद करने लगे। पार्लर संचालिका ने आरोपियों को बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और स्टाफ भी जा चुका है। इस पर दोनों युवक शराब के नशे में बहस करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना संचालिका ने अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और मात्र दो घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक एयर गन भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पांडेय 46 वर्ष निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, जो कि निजी पीएसओ है, तथा अंगद सिंह 33 वर्ष निवासी आदर्श नगर मोवा, जो ड्राइवर है के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,