मुंगेली

मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण…लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

रमेश राजपूत

मुंगेली – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने 25 और 26 फरवरी 2026 को जिला मुंगेली का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की स्थिति का मूल्यांकन तथा पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता बढ़ाना रहा। निरीक्षण के प्रथम दिन आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली का विस्तृत निरीक्षण किया और अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना लोरमी, चिल्फी और फास्टरपुर का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को बीट सिस्टम को मजबूत बनाते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आईजी ने लंबित अपराधों, मर्ग, शिकायतों और मुलाहिजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण विवेचना, ई-साक्ष्य संकलन और समयसीमा में न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी उपयोग, चरित्र सत्यापन, गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान और साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।

द्वितीय दिवस पर आईजी ने रक्षित केंद्र मुंगेली में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रक्षित केंद्र में नवनिर्मित तीन पुलिस शस्त्रागार भवनों का लोकार्पण किया गया। आईजी ने पुलिस दरबार लगाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया। यातायात व्यवस्था सुधारने, वाहन चेकिंग बढ़ाने और चोरी की बाइक बरामदगी पर पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई।

उन्होंने “सशक्त एप” और “अनुभव क्यूआर कोड” के माध्यम से आम नागरिकों से फीडबैक लेने की प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। आईजी गर्ग ने सभी थानों में बीट प्रणाली सुदृढ़ करने, प्रत्येक आरक्षक को गांवों की जिम्मेदारी देने और व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस मित्रों को जोड़कर साइबर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग, संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई से ही जनता का विश्वास मजबूत होगा। निरीक्षण के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...