बिलासपुर

अवैध शराब होने की सूचना पर की गई कार्रवाई, शराब सहित आरोपी को लाया गया थाने….कार्रवाई कर छोड़ दिया गया 

उदय सिंह

पचपेड़ी– थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को सोचने को मजबूर कर दिया है कि आखिर थाने में ऐसा क्या समझौता हुआ कि अवैध शराब रखने वाले व्यक्ति को पुलिस ने कैसे छोड़ दिया, जबकि आरोपी के घर से शराब बरामद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोडाडीह में सुरेश भारद्वाज जो कि वर्तमान में पंच है उसके घर मे बड़ी मात्रा में अवैध शराब है, जहाँ पुलिस टीम ने दबिश दी और घर से 30 पाव देशी शराब और करीब 10 बोतल महुआ शराब को बरामद किया साथ ही आरोपी सुरेश भारद्वाज को भी पकड़ा गया और थाने लाया गया,

लेकिन थाने से कुछ समय के बाद ही आरोपी को छोड़ दिया गया। इस दौरान थाने में क्या समझौता हुआ और आरोपी को क्यों छोड़ा गया यह पता नही चल पाया है, जबकि आरोपित व्यक्ति द्वारा थाने से छूटते ही उपसरपंच के चुनाव में हिस्सा लिया गया और चुनाव जीत लिया गया। मामले में जब पचपेड़ी थाना से जानकारी ली गई तो पता चला कि मात्र 14 पाव देशी प्लेन और डेढ़ लीटर महुआ शराब ही आरोपी के घर से बरामद हुई है, जो कि आबकारी एक्ट के तहत जुर्म है, लिहाज़ा शराब को जप्त किया गया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन शराब की मात्रा के आधार पर इस मामले में मुचलका जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,