बिलासपुर

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आज से शुरू होगा सोसाइटी प्रीमियर लीग, फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आज 23 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व शेख गफ्फार की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर पिछले 6 साल से उनकी स्मृति में सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के विभिन्न समाजों की 32 टीम यहां प्रदर्शन करेगी। आज उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कांग्रेस नेता महेश दुबे, राजेंद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर, वी रामा राव मौजूद रहेंगे।
आज शाम 5 बजे सोसाइटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सुदर्शन समाज और तेली समाज की टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच गुजराती समाज व सतनामी समाज की टीम के बीच होगा। तीसरा मैच यादव समाज और मराठा समाज के खिलाड़ियों के बीच होगा। चौथा मैच सोनी और वस्त्रकार समाज के बीच खेला जाएगा। पांचवा मैच सोनकर समाज और प्रजापति समाज के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन अवसर पर 5 मैच खेले जाएंगे, उसके बाद प्रतिदिन चार मैच खेले जाएंगे। सभी मैच 7-7 ओवरों के होंगे। 28 दिसंबर को 2 सेमीफाइनल मैच तथा 29 दिसंबर को फाइनल मैच के साथ ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विजेता टीम को सोसाइटी प्रीमियर लीग कप के अलावा 41 हजार 111 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उपविजेता टीम को 21 हजार 111 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सात दिनों तक क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ी जो अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें मैन ऑफ द मैच मैन ,ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज बेस्ट बॉलर बेस्ट क्षेत्ररक्षण, और बेस्ट ड्रेस कोड का पुरस्कार दिया जाएगा। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा है कि पिछले 6 साल से स्वर्गीय शेख गफ्फार की स्मृति में सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। और सभी समाज को क्रिकेट खेल के मैदान में एक बड़ा मंच भी दिया जा रहा है। इस आयोजन में सभी समाज की भागीदारी होती है। आज शाम 5 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी