जांजगीर चाँपा

जेएसडब्ल्यू प्लांट के गेट के सामने प्रदर्शन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… अवैध पैसों की मांग करने का लगा आरोप,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट नरियरा के मुख्य गेट पर अवैध गतिविधियों और अवैध धन की मांग को लेकर बार-बार धरना प्रदर्शन करने वाले दो आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यप्रकाश निर्मलकर 32 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला तथा ज्योति नोरगे 33 वर्ष निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना अकलतरा एवं थाना मुलमुला में आपराधिक और ठगी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को दोनों आरोपी जेएसडब्ल्यू प्लांट के मुख्य गेट के अंदर जबरन घुस गए और सुरक्षा गार्ड व कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और गेट पर बैठकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इससे मजदूरों, कर्मचारियों और कंपनी के कार्य पर गंभीर प्रभाव पड़ा। आरोपियों द्वारा पूर्व में भी तोड़फोड़ की धमकी देने और अवैध धन की मांग करने की शिकायतें सामने आई थीं। इस संबंध में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 656/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही, कुछ दिन पूर्व दर्ज एक अन्य प्रकरण में भी दोनों आरोपी शामिल पाए गए। विवेचना में अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं अकलतरा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट