बिलासपुर

बिलासपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा… रोजगार सहायक बर्खास्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत खैरा (ड) में योजना के क्रियान्वयन में फर्जीवाड़ा सामने आने पर रोजगार सहायक मनोज सोनी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जांच में उनके द्वारा गलत जियो-टैग फोटो अपलोड कर 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि का गबन किया जाना प्रमाणित पाया गया। शिकायत प्राप्त होने पर जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा जांच टीम गठित कर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित आवास के जियो-टैग फोटो एवं भौतिक स्थिति में भिन्नता पाई गई। यह स्पष्ट हुआ कि रोजगार सहायक द्वारा वास्तविक हितग्राही के आवास का फोटो न लेकर किसी अन्य हितग्राही के आवास का फोटो अपलोड किया गया, जिसके आधार पर योजना की किश्त का आहरण कराया गया।जांच प्रतिवेदन में यह भी सामने आया कि मनोज सोनी द्वारा उक्त राशि का दुरुपयोग करते हुए संपूर्ण राशि का गबन किया गया है। प्रकरण में गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं फर्जीवाड़ा प्रमाणित पाए जाने पर जांच समिति ने उन्हें दोषी ठहराया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत रोजगार सहायक मनोज सोनी, ग्राम पंचायत खैरा (ड) को पद से तत्काल प्रभाव से पृथक किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...