क्राइम बिलासपुर

रेलवे स्टेशन के पास आटो ड्राइवर की गुंडागर्दी… विरोध करने पर छात्र पर धारदार हथियार से हमला

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में देर रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक गंभीर घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास एक आटो ड्राइवर ने छात्र से पहले हुज्जतबाजी की और विरोध करने पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल छात्र की शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अनुराग अग्रवाल 25 वर्ष एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार रात वह अपनी सहपाठी लीलामई प्रधान को छोड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जो अनुपपुर जाने वाली थीं। ट्रेन के विलंब से चलने के कारण दोनों रात करीब 11 बजे स्टेशन से बाहर निकलकर बुधवारी की ओर चाय पीने चले गए। चाय पीने के बाद जब दोनों वापस स्टेशन लौट रहे थे, तभी आटो चालक चांद खान उनके पास पहुंचा और गंतव्य पूछते हुए आटो में बैठने का दबाव बनाने लगा।
अनुराग ने ट्रेन से दूसरे शहर जाने की बात कहते हुए आटो में बैठने से मना कर दिया। इस पर आटो चालक आक्रोशित हो गया और छात्र से हुज्जतबाजी शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से अनुराग पर हमला कर दिया। हमले में छात्र की जांघ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल छात्र ने तत्काल तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी आटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने बिलासपुर में रात के समय अपराधियों के बढ़ते हौसलों को उजागर किया है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की वारदातें आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,