छत्तीसगढ़

दो मासूमो के साथ कुँए में कूदी महिला, पति से विवाद के बाद उठाया दर्दनाक कदम….डूबकर तीनों की हुई मौत

डेस्क

बलरामपुर- पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुँए में खुदकर खुदकुशी कर ली, घटना की जानकारी सुबह हुई जब पड़ोसियों ने कुँए में तीनों की लाश तैरते हुए देखी, जिन्होंने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। मामला जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम पंडरी में बीती रात पति से विवाद के बाद महिला हेमलता जायसवाल ने अपने दो मासूमों प्रीतम जायसवाल 7 वर्ष और प्रियांशी जायसवाल 4 वर्ष के साथ कुँए में खुदकर जान दे दी।

मौके पर पहुँची पुलिस और तहसीलदार ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया और शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का पति जुआ खेलने का आदि था जिससे पति पत्नी में अक्सर विवाद होते रहता था, बीती रात भी दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी,

शायद इसी वजह से तंग आकर महिला ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम देते हुए बच्चों सहित खुदकुशी कर ली, फ़िलहाल इस घटना से पूरे गाँव मे मातम पसरा हुआ है और पुलिस पति सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर कारणों की पतासाजी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...