छत्तीसगढ़बिलासपुर

सफाई रैंकिंग में पिछड़ने के बाद अब भरोसा हमर बिलासपुर सुग्घर बिलासपुर योजना पर, कर्मचारी भी आ रहे लाइन में

अभियान के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था इसी तरह नियमित व व्यवस्थित रहे। इसका निर्देश निगम आयुक्त ने दिया

बिलासपुर अलोक अग्रवाल

हमर बिलासपुर सुग्घर बिलासपुर अभियान के तीसरे दिन कर्मचारी की उपलब्धता संबंधित व्यवस्था में थोड़ा सुधार देखा गया।। बुधवार को लगभग 63 कर्मचारी अनुपस्थिति थे। वही सभी वार्डों में 11513 मीटर नाले नालियों की सफाई की गई।
हमर बिलासपुर सुग्घर बिलासपुर अभियान में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसपर कर्मचारियों के वेतन काटने से लेकर कंपनी व ठेकेदार तक को नोटिस तक जारी किया गया।जिसके बाद धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार आया और बुधवार की सुबह से ही कर्मचारियों की उपस्थिति उनके क्षेत्रों में रही है। 434 कर्मचारियों में से 63 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें सर्वाधित 23 कर्मचारी नियमित हैं, जो अनुपस्थित थे। सुबह से दोपहर तक सभी वार्डों सड़क, नाला-नाली की सफाई के साथ डंप कचरा व मलबा को उठाने का कार्य हुआ। वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक में 1280 मीटर , वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक में 1440 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक में 2280, वार्ड क्रमांक 31 से 40 में 3000 मीटर, वार्ड क्रमांक 41 से 50 में 2013 मीटर और वार्ड क्रमांक 51 से 59 तक में 1800 मीटर कुल 11513 मीटर नाली व नाली की सफाई की गई। इस दौरान जगह-जगह डंप कचरा व मलबा सहित नाले से निकले करीब 25 डंपर निकाला गया। अभियान के दौरान सभी वार्ड प्रभारी

अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित थे ।अभियान के तहत शहर में बेहतर होती सफाई व्यवस्था पर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सफाई अभियान तेज होने और लोगों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर अभियान में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यों का आकलन किया जा रहा है। वही शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था इसी तरह नियमित व व्यवस्थित रहे। इसका निर्देश निगम आयुक्त ने दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार