रतनपुर

रतनपुर : गरबा देखकर लौट रहे छात्रों पर चाकू से हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र में 29 सितम्बर की रात लगभग 2 बजे नयापारा बस स्टैंड से गरबा कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे दो छात्रों पर चाकू से हमला किया गया।पीड़ित सौरभ कहरा (निवासी महामाया चौक रतनपुर,ने पुलिस को बताया कि वह 11 वीं का छात्र है और अपने साथी शौर्य कहरा के साथ मोटरसाइकिल से गरबा कार्यक्रम देखने गए हुए तो जो वापस अपने घर लौट रहा था, तभी महामाया चौक के पास आरोपी बंटी यादव (निवासी ग्राम कर्रा) ने रास्ता रोककर जबरन तुम लोग झगड़ा किए हो बोलकर झगड़ा करने लगा और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सौरभ के पीठ पर तथा शौर्य के बाएं आंख और हाथ पर चोटें आईं। आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद इसके घटना की जानकारी परिजनों को दी गई और घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में कराया गया।रतनपुर पुलिस ने आरोपी बंटी यादव के खिलाफ धारा 25-ARM, 27-ARM, 118(1)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...