बस्तर छत्तीसगढ़

ढाई दशक बाद खुलने को तैयार हो रहा अबूझमाड़ का दक्षिणी द्वार, सुरक्षा जवानों की मुस्तैदी से चल रहा सड़क निर्माण का कार्य

आनंद झा,बस्तर

दंतेवाड़ा- अबूझमाड़ का दक्षिणी द्वार कहे जाने वाला बारसूर-नारायणपुर मार्ग मानसून से पहले खुल जाएगा। जिस सड़क पर पिछले २५ सालों से माओवादियों का कब्जा था। उस पर गाडिय़ां दौड़ेंगी। प्रशासन से बारसूर-पल्ली मार्ग का काम मानसून से पहले हर हाल में पूरा करने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बस्तर कमिश्नर और आईजी पिछले दिनों जब दंतेवाड़ा पहुंचे तो उन्होंने महकमे से साफ कह दिया कि सड़क निर्माण में कोई ढिलाई ना बरतें। सड़क का काम युद्धस्तर पर जारी है। सड़क पर मालेवाही तक पहले चरण में काम हो चुका है। बारिश से पहले बोदली तक डामरीकरण की तैयारी भी पूरी है। बोदली के आगे मानसून आगमन से पहले कच्ची सड़क खुल जाएगी इसके साथ ही लोगों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण एक बड़ी चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए दो कैंप स्थापित हो चुके हैं आगे और भी कैंप स्थापित करके 43 किमी का काम पूरा किया जाएगा। दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि माओवादी चुनौती से निपटने मालेवाही के नजदीक पुसपाल में और इसके बाद आगे बोदली में फोर्स का कैंप बिठाया गया है। सड़क का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम समय पर काम पूरा करने के लिए सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सड़क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

दंतेवाड़ा से नारायणपुर की दूरी हो जाएगी आधी हो जाएगी, अभी 217 किमी है दूरी जो 100 किमी में सिमट जाएगी, पुल के आगे की सड़क पर पिछले 25 साल से माओवादियों का कब्जा था, जहाँ सड़क निर्माण की सुरक्षा में दो कैंप बैठाए गए है और इनके सहयोग से

बारसूर के बाद 43 किमी की सड़क 4 जिलों को छूकर गुजरेगी, अब इस मार्ग के खुल जाने से नारायणपुर तक के रास्ते में कई मनोरम नजारे राहगीरों को देखने को मिलेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी