बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा 1000 साइबर लीडर्स एवं साइबर रक्षकों को साइबर मितान जागरूकता अभियान का दिया गया प्रशिक्षण….साइबर क्राइम से आम जनता को बचाने चलाई जा रही मुहिम

रमेश राजपूत

बिलासपुर- पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर साइबर मितान जागरूकता अभियान का प्रशिक्षण अलग – अलग स्थानों मे आयोजित किया गया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर द्वारा थाना रतनपुर में , प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि चन्द्राकर द्वारा थाना बिल्हा में ,

निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा थाना सिविल लाईन , कोतवाली , तारबाहर एवं तोरवा में , निरीक्षक सनीप रात्रे द्वारा थाना सरकंडा में , निरीक्षक शीतल सिदार द्वारा थाना कोनी में , उप निरीक्षक शांत कुमार साहू द्वारा थाना सिरगिट्टी एवं हिर्री में , उप निरीक्षक फैजुल होदा द्वारा थाना सीपत ,

मस्तुरी एवं चौकी मल्हार में साइबर लीडर एवं साइबर रक्षकों को साइबर मितान जागरूकता अभियान के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में सभी थानों के अधिकारी, कर्मचारी , एन . जी . ओ . संस्था , अन्य समाज सेवी संस्थान , साइबर लीडर एवं साइबर रक्षक लगभग 1000 की संख्या में उपस्थित रहे ।

ग़ौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर क्राईम व फ्रॉड से आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर मितान जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

प्रारंभिक चरण में विभिन्न थाना क्षेत्र में साइबर लीडर तथा साइबर रक्षक का चयन किया जाना है और इन्हीं साइबर लीडर और साइबर रक्षक के माध्यम से अलग-अलग लोगों को जागरूक किया जाएगा और साइबर अपराध तथा साइबरपोर्ट के प्रति जागरूक हुए लोग साइबर मितान कहलाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...