
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- थाना सिविल लाईन के पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी अपराध अंकुश लगाने के उद्देश्य से मोटर साईकिल चोरी करने वाले संदेहियों के उपर लगातार निगरानी रख रहे थे इसी तारतम्य में थाना क्षेत्र के भीडभाड़ ईलाके कंपनी गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए चाटीडीह सरकंडा के आदतन चोर ईमरान उर्फ इम्मू पिता नजीम खान उम्र 25 साल को पकड़कर पूछताछ किए पूछताछ के दौरान आरोपी हडबड़ाकर जवाब नही दे पा रहा था आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई जिसके कब्जे से तीन नग महंगे मोबाईल को बरामद किया गया, जिसके बाद आरोपी को थाना लाकर तीनों मोबाईल चोरी के होने की आशंका पर धारा 41 ( 1 – 4 ), 379 भादवि के तहत जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया