बिलासपुर

स्टॉफ नर्स की तबियत हुई खराब, कोरोना संदिग्ध मानकर चिकित्सकों ने किया भर्ती….सेम्पल भेजा जाएगा एम्स

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को जिला हॉस्पिटल में ही कार्यरत स्टाफ नर्स को संदेही मानकर एडमिट किया गया है। सिम्स के डॉक्टरों ने नर्स की प्रारंभिक जांच के बाद हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी है। जिसके बाद उसे कोरोना आईसीसीयू वार्ड मे देर रात एडमिट कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत 24 वर्षीय युवती को कुछ दिनों से लगातार खांसी सर्दी की शिकायत थी। प्राथमिक उपचार के बाद भी नर्स के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ, वही बुधवार को उसकी तबियत बिगड़नेे लगी जिसके मद्देनजर उसे तत्काल सिम्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां सिम्स के मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ पंकज टेम्भूर्निकर ने मौजूदा हालात को देखते स्टाफ नर्स को कोरोना संदेही मानकर भर्ती किया है।

जहां कोरोना का सैंपल लेकर उसकी प्रारंभिक उपचार शुरू कर दी गई है युवती का सैंपल गुरुवार की सुबह जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा जाएगा रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि स्टाफ नर्स को कोरोना हुआ है या नहीं, फिलहाल अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार जारी कर दिया गया है।

प्राथमिक जांच में निमोनिया के मिले लक्षण..

जिला अस्पताल के स्टाफ नर्स को पिछले तीन चार दिनों से सर्दी खासी की शिकायत थी। जिसको लेकर जिला अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन नर्स के स्वास्थ्य में कुछ खास सुधार नही हुआ था। जिस वजह से डॉक्टरों ने उसकी निमोनिया टेस्ट किया गया जहाँ उसमें निमोनिया के लक्षण पाए गए है, जिसके बाद उसे सिम्स रैफर किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...