रतनपुर

बाइक सवार युवकों को अज्ञात माजदा ने लिया चपेट में, गंभीर रूप से घायल युवकों को 108 के कर्मचारियों ने पहुँचाया अस्पताल….दोनों की हालत नाजुक

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- बारात से वापस घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात माजदा ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है, दोनों युवक रोड पर ही घायल तड़प रहे थे, जिन्हें दूसरे पेशेंट को छोड़कर लौट रहे 108 के कर्मचारियों ने देखा और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया, मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी पिंटू और ओम बाइक से शिल्ली बेलगहना बारात गए थे,

जो देर शाम परसदा लौट रहे थे, जिन्हें अज्ञात माजदा ने ग्राम खैरा के पास अपनी चपेट में ले लिया, दुर्घटना में बाद माजदा चालक मौके से फरार हो गए वही दोनों युवक घायल अवस्था मे सड़क पर ही तड़प रहे थे, जिन पर पेंड्रा के 108 कर्मचारी चालक सुनील कुमार और राजेन्द्र प्रसाद की नजर पड़ी, जो किसी अन्य मरीज को छोड़कर वापस लौट रहे थे, 108 कर्मचारियों ने तत्काल दोनों युवकों को रात में ही रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है, मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...