बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में अवैध पानी बोतल पर विजिलेंस का प्रहार ,दो ट्रेनों से 500 बोतल प्रतिबंधित पानी बरामद

सत्याग्रह डेस्क

गर्मी के इस मौसम में पानी को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है ,लेकिन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पानी को लेकर जारी विवाद की कहानी कुछ और ही है। रेलवे ने अनाप-शनाप वसूली के चलते नियम बना रखा है कि चुनिंदा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में केवल रेलवे द्वारा अधिकृत पानी की बोतले ही बेची जाएगी।

नियमानुसार रेलवे के खुद के ब्रांड नीर के ही बोतल बेचे जाने हैं लेकिन मुनाफा और कमीशन खोरी के चलते रेलवे स्टेशन के वेंडर और ट्रेन में पैंट्री कार के कर्मचारी दूसरे ब्रांड के पानी बोतल चोरी छुपे बेचा करते हैं। जब भी जांच हुई है इस तरह के मामले सामने आए हैं ।शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्कल और समरसता एक्सप्रेस में छापा मारा। उत्कल से 26 कार्टून और 2 बोरी और समरसता एक्सप्रेस में 7 कार्टून मिलाकर लगभग 500 बोतल प्रतिबंधित पानी विजिलेंस की टीम ने जप्त किया है

।जाहिर है रेलवे के निर्देशों का खुला उल्लंघन करते हुए कर्मचारी अपना जेब भरने के लिए प्रतिबंधित पानी बेच रहे हैं। इस पानी को आमतौर पर 15 की बजाय 20 रुपये प्रति बोतल बेचा जाता है। वही बोतल सप्लायर द्वारा भी इन कर्मचारियों को मोटा कमीशन दिया जाता है, जिस वजह से कर्मचारी और वेंडर रेलवे के निर्देशों का पालन नहीं करते हुए यात्रियों को चूना लगा रहे है। शुक्रवार की बड़ी कार्यवाही के बाद कई कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक...सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरो... पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं