तखतपुर

बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम बांधा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जोगीपुर जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गए 25 वर्षीय युवक पर बाघिन ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बांधा निवासी धरम दास घृतलहरे जंगल में बांस से निकलने वाले करिल काटने और पीहरी लेने के लिए जोगीपुर फॉरेस्ट क्षेत्र में गया था। इसी दौरान 98 आरएफ के पास अचानक बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाघिन ने युवक की गर्दन को निशाना बनाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सबसे चिंताजनक बात यह बताई जा रही है कि बाघिन अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास ही विचरण कर रही है। इसके चलते ग्रामीणों में भय और दहशत और बढ़ गई है। लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है।

वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने की कार्रवाई की जा रही है।ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध वन्यजीव गतिविधि की तत्काल पुलिस अथवा वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन्यजीव के हमले को लेकर भारी भय का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...