रतनपुर

महिला के गले से सोने की चैन लूट कर 2 आरोपी फरार,  पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी।

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना अंतर्गत ग्राम घासीपुरा निवासी लीला बाई साहू पति राजाराम साहू उम्र 45 वर्ष जिनका घासीपुर में सैनिक कैम्प के पास गुटका चाय एवं कोलड्रिंक का दुकान है। जहाँ कल दोपहर लगभग 3.30 बजे बिना नंबर के मोटर सायकल से सवार होकर 2 अज्ञात व्यक्ति सिगरेट पीने के लिये दुकान आये और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, पीड़ित महिला ने बताया कि उस समय दुकान में उसके के साथ सबसे छोटा पुत्र दुर्गेश साहू 12 वर्ष भी था । उक्त अज्ञात मोटर सायकल सवार दोनों व्यक्ति दुकान के तखत में बैठकर सिगरेट पीये एवं अपना मोबाईल फोन निकाल कर एक फोटो दिखा कर ग्राम घासीपुर का आदमी है इसे पहचानते हो कह कर पुछने लगा ।

इसी बीच एक व्यक्ति दो पहिया मोटर सायकल में जाकर बैठ गया मोटर सायकल में नं. नहीं लिखा था। मैंने गले में दो माला पहनी थी एक माला में सोने 21 नग फर एवं 11 नग गेहूं दाना गुथी हुई थी तथा एक अन्य माला ढाई मांसा का 1 नग सोना, 2 नग गेहू दाना थी जिसे पहनी थी अज्ञात मोटर सायकल सवार का द्वारा मेरे गले से बलपूर्वक लुट कर फरार हो गया। जिसका वजन 3 ग्राम के लगभग है उक्त जेवर की वर्तमान बाजार मूल्य लगभग एकतीस हजार पांच सौ रू. के आस पास है महिला ने दोनों व्यक्तियों को देखने पर पहचान लेने की जानकारी देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जिस पर रतनपुर पुलिस महिला के शिकायत पर आई पी सी की धारा 34 ,392 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...