सक्ती

फर्जी आबकारी पुलिस बनकर अवैध वसूली… ग्रामीणों ने धर दबोचा 4 आरोपीयो को, वर्दी पहनकर पहुँचे थे 5 आरोपी,

रमेश राजपूत

सक्ती – सक्ति थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा खुर्द में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर घर में घुसकर तलाशी और पैसों की मांग करने वाले चार आरोपियों को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और खाकी वर्दी जब्त की गई है। मामला अपराध क्रमांक 423/2025, धारा 308(2), 319(2), 318(4), 331(4), 204, 205, 112, 351(2), 3(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। प्रार्थी गनपत लाल लहरे ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन अमरिका बाई ने फोन पर बताया कि रात में पांच व्यक्ति घर में घुसकर शराब बेचने और पिलाने का आरोप लगाते हुए फर्जी आबकारी पुलिस बनकर डराते-धमकाते हुए पैसे की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर एक नकली पुलिसकर्मी भाग गया, जबकि चार संदिग्धों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र गोस्वामी उर्फ दाउ, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर और लोकेश राठौर के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि उनके फरार साथी ने खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर तलाशी ली और जेल भेजने की धमकी देकर 30,000 रुपये की मांग की थी। पीड़ित परिवार से 3,000 रुपये वसूल कर फरार साथी रकम लेकर भाग गया। आरोपियों से बरामद वर्दी, मोबाइल और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...