बिलासपुर

पकड़ा गया बाइक चोर, बेचने की फिराक में तलाश रहा था ग्राहक….तभी पहुँची पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही बाईक चोरी थमने का नाम ही नही ले रही है। जिसको लेकर लगातार स्थानीय पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में सरकंडा थाना क्षेत्र में बिना दस्तावेज के बाइक बेचने के फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नबर प्लेट के बाइक को एक अज्ञात युवक बेचने के फिराक में चिंगराजपरा में घूम रहा था।

जिस पर सरकंडा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। तो सरकंडा अशोक नगर निवासी सरफरोज खान ब्लू और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन में सिटी 100 बाईक के साथ था। जब पुलिस ने युवक से बाइक के दस्तावेजों की मांग की। तो सरफरोज खान पहले तो पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगा। जब पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त बाईक के दस्तावेज उसके पास नही है।

जिस पर सरकंडा पुलिस ने सरफरोज खान को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वही युवक के पास से मिले बजाज सिटी 100 बाइक के इंजन नंबर duzwfj8292 बताया जा रहा है। जिसके आधार पर पुुुलिस बाइक के वास्तविक मालिक की तलाश मेंं जुुुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च...