पचपेड़ी

पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर – पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा गांव का एक युवक गुरुवार दोपहर शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस, एसडीआरएफ और आसपास के गांवों के लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात युवक का शव जांजगीर-चांपा जिले की सीमा के पास दिखाई दिया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम के अनुसार जोंधरा निवासी सुखदेव केंवट 28 वर्ष पेशे से मछुआरा था। गुरुवार दोपहर वह गांव के अन्य लोगों के साथ शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह पानी में बह गया। साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया। घटना स्थल बलौदा बाजार जिले की लवन चौकी क्षेत्राधिकार में होने के कारण लवन पुलिस को भी सूचना दी गई। वहीं, नदी का बहाव जांजगीर-चांपा जिले की ओर होने से पामगढ़ पुलिस को भी अलर्ट किया गया।

पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने घंटों तक नदी में युवक की तलाश की। लगातार चले सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात युवक का शव पामगढ़ क्षेत्र के देवरघटा के पास नदी में दिखाई दिया। हालांकि पानी का बहाव इतना तेज था कि ग्रामीण शव तक पहुंच नहीं सके। इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस को भी सूचना दी गई। अब जांजगीर-चांपा पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना से जोंधरा गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...