बिलासपुर

लॉक डाउन का उल्लंघन पुलिस लेगी कठोर एक्शन, आम जनता से घरों में रहने अपील….वरना होगी सख्त कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – क्या वैश्विक संकट से निपटने की जवाबदेही केवल शासन और प्रशासन की है? नोवल कोरोना वायरस को हराने के इस जंग में अब तक वास्तविक स्थिति देख कर तो यही लग रहा है! हफ्ते भर से जिला और पुलिस प्रशासन सहित सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार इस जंग को जीतने न्यायधानी वासियो को जागरूकता के साथ सहयोग की अपील की गई थी। बावजूद अब तक धरातल में इसका सकारात्मक असर नही देंखने को मिला। सोमवार के बाद मंगलवार को फिर कुछ मौकापरस्त लोगो ने धारा 144 का उलंघन किया। आपको बता दे कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा आगामी 31 मार्च 2020 तक सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लगा दी गयी है,

जिसे अब 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है, इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान , दुकान, सभा , धरना ,जुलूस, रैली , मनोरंजन खेल , मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक, धार्मिक आदि एवं ऐसे स्थल जहां जनसामान्य इकट्ठा होते हो प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त निर्देश का उल्लंघन करने पर या मेडिकल/प्रशासन को सहयोग न देने पर भारतीय आपराधिक मामला कायम कर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च, मीडिया , सोशल मीडिया , अनाउंसमेंट ,पाम्पलेट, पोस्टर के माध्यम से व लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के माध्यम से आम जनता को दी जा रही है।

इसके बावजूद आज भी कुछ लोगो के द्वारा उक्त निर्देशो का उल्लंघन किया गया जिस पर बिलासपुर पुलिस ने कुल 8 लोगो के खिलाफ जिले में कुल 8 आपराधिक मामला दर्ज किया है। इसके साथ 200 से अधिक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई एवं 1000 से अधिक व्यक्तियों को समझाइश दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि आगे भी इस तरह लापरवाही बरतने वाले लोगो पर पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...