बिलासपुर

अति आवश्यक हो तभी निकले घरों से, सोशल डिस्टेंस का करें पालन….संक्रमण को रोकने करें सहयोग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नॉवल कोरोना वायरस,सजगता ही बचाव का एकमात्र तरीका है। इसको लेकर न्यायधानी के बाजारों में देर से ही सही एक अच्छी शुरुआत गुरुवार से हुई है। जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में बृहस्पति बाजार में सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने के उद्देश्य से जगहो को मार्क किया गया। जिसका लोगो ने सुबह से ही परिपालना किया। आपको बता दे बीते रविवार से शहर में धारा 144 लागू की गई है।

जिसमे चयनित समय अवधि पर ही लोगो को सामान खरीदी की रियायत दी गई है। उक्त आदेश के बाद से लोगो ने भयवश बाजारों में सामान खरीदने उमड़ रहे थे, जिस वजह से काफी भीड़ बाजारों में एकत्रित हो रही थी। जिससे समय समय पर पुलिस की पैट्रोलिंग व्यवस्थित करती थी। लेकिन उनके जाते ही बाजारों की व्यवस्था जस की तस हो जाती थी।

जिसके मद्देनजर गुरुवार से बृहस्पति बाजार में सोशल डिस्टेंस का सेटअप तैयार किया गया है। जिसमे एक मीटर से अधिक डिस्टेंस में गोल घेरा तैयार कर दिया गया है। जहाँ आम जनता सोशल डिस्टेंस को मेंटेन कर अपने आवश्यकता अनुरूप खरीदारी कर रहे है।

शहर के कई बाजारों में भी सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने की जरूरत..

सोशल डिस्टेंस को मेंटेन कर कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाया जा सकता है। इसके बाद भी शहर के अधिकांश बाजारों में सोशल डिस्टेंस को मेंटेन नही किया जा रहा है। जिसमे बाजार, सब्जी मंडी, राशन दुकान, गैस एजेंसी, मेडिकल स्टोर सहित शहर के छोटे बड़े सभी दुकानों में इसका पालन होना चाहिए नही तो संक्रमण का दौर थम नही पायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,