बिलासपुर

बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में एक बछड़े के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बछड़े को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा था और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई।पुलिस के अनुसार कुदुदण्ड, शिव चौक निवासी 29 वर्षीय निधि तिवारी ने 25 अगस्त को सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसे जानकारी मिली कि कुंदरापारा में प्रमोद गढ़ेवाल, अशोक गढ़ेवाल और उनके परिवार की महिलाएं एक बछड़े को कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट रही हैं।

जानकारी मिलने के बाद निधि तिवारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और डायल-112 को भी सूचना दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने मौके पर पहुंचकर बछड़े के साथ मारपीट रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और धमकी दी।शिकायत में बछड़े को शारीरिक चोट पहुंचने की आशंका जताते हुए उसका पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पुलिस ने आवेदन का अवलोकन करने के बाद प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(a), बीएनएस की धारा 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।इधर, घटना से जुड़े CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पुलिस अब फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी