बिलासपुर

तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम… सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र में दर्ज अपराध के दो फरार आरोपियों की तलाश में बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने दोनों आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर तथा गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान, तोरवा, जिला बिलासपुर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी संबंधित अपराध में फरार चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपियों के ठिकाने या उनके संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुरस्कार दिए जाने के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नंबर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष 07752-228504, मोबाइल 9479193099 अथवा थाना प्रभारी तोरवा 9479193021 पर दी जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी