बिलासपुर

भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा… अब तक 3 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। निगौरा रेलवे स्टेशन पर भेष बदलकर गांजे की तस्करी कर रहे पंजाब निवासी दो आरोपियों को टास्क टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 15.540 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.77 लाख रुपये बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात करीब 1:15 बजे वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सौरव कुमार के नेतृत्व में गठित आरपीएफ टास्क टीम निगौरा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध लोगों और सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान भेष बदले दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके पास मौजूद कपड़ों की पोटलियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा मिलने से हड़कंप मच गया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान हंसा नाथ 40 वर्ष और मनता नाथ उर्फ लंबू 39 वर्ष, दोनों निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई। हंसा नाथ के पास से 7.280 किलो और मनता नाथ के कब्जे से 8.260 किलो गांजा बरामद किया गया। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को जब्त गांजे सहित पुलिस थाना जैतहरी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 285/2026 के तहत धारा 8/20(ख) NDPS Act में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2026 में 550 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

बिलासपुर मंडल आरपीएफ की कार्रवाई का असर इसी से समझा जा सकता है कि वर्ष 2026 में अब तक करीब 550 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी और विशेष अभियानों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत